दानापुर आइजी व डीआइजी पहुंचे कोर्ट

अधिकारियों ने कोर्ट हाजत एवं घटना स्थल का लिया जायजा दानापुर : न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई .गुरूवार को सुबह जोनल आईजी सुनील कुमार, डीआईजी राजेश कुमार, एसएसपी गरिमा मल्लिक सिटीएसपी व एएसपी कोर्ट पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया. जोनल आइजी ,डीआइजी व एसएसपी समेत अधिकारियों ने कोर्ट हाजत एवं घटना स्थल […]

अधिकारियों ने कोर्ट हाजत एवं घटना स्थल का लिया जायजा
दानापुर : न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई .गुरूवार को सुबह जोनल आईजी सुनील कुमार, डीआईजी राजेश कुमार, एसएसपी गरिमा मल्लिक सिटीएसपी व एएसपी कोर्ट पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.
जोनल आइजी ,डीआइजी व एसएसपी समेत अधिकारियों ने कोर्ट हाजत एवं घटना स्थल का जायजा लिया. सिपाही प्रभाकर के शहीद होने की घटना के बाद कोर्ट में सुरक्षा को लेकर एक चार बल के साथ बीएमपी के एक चार बल को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया. गुरुवार को बेउर जेल से कैदी लेकर आने वाले कैदी भान को कोर्ट हाजत के गेट के पास खड़ा कर कैदी को उतारा गया. किसी कैदियों को हथकड़ी नही लगाया गया था. केवल दोनों ओर सुरक्षा में सिपाही तैनात थे.
अधिवक्ता संघ महासचिव अनिल कुमार ने बताया कि जोनल आईजी ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ब्रजेश पाठक से मिले. उन्होने कोर्ट हाजत के सटे पुराने जर्जर पड़े मकान को ध्वस्त करने एवं वाहन स्टैंड की व्यवस्था करने की बात की. श्री कुमार ने बताया जोनल आईजी ने भवन निर्माण विभाग के अभियंता को भवन को ध्वस्त करने को कहा. अधिकारी ने घटना को लेकर जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >