पटना : पीडब्ल्यूसी से आइटी गोलंबर तक विकसित होगा ग्रीन बेल्ट

पटना : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मॉडल रोड, इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, मंदिरी व बाकरगंज नाले के ऊपर सड़क, अदालतगंज तालाब के सौंदर्यीकरण आदि योजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है. अब निगम प्रशासन ने शहर को क्लीन व ग्रीन बनाने का निर्णय लिया है. इस योजना के तहत शहर में एक […]

पटना : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मॉडल रोड, इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, मंदिरी व बाकरगंज नाले के ऊपर सड़क, अदालतगंज तालाब के सौंदर्यीकरण आदि योजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है. अब निगम प्रशासन ने शहर को क्लीन व ग्रीन बनाने का निर्णय लिया है.
इस योजना के तहत शहर में एक लाख छोटे-बड़े पेड़-पौधे लगाये
जा रहे हैं. इसके साथ ही पटना वीमेंस कॉलेज से लेकर आयकर गोलंबर तक ग्रीन बेल्ट बनाने की योजना बनायी गयी है. इस योजना को स्मार्ट सिटी के तहत पूरा किया जायेगा.
पटना वीमेंस कॉलेज से आयकर गोलंबर के बीच पेट्रोल पंप व नियोजन भवन है. पेट्रोल पंप व नियोजन भवन के प्रवेश व निकास गेट को छोड़ शेष खाली भूखंड को ग्रीन बेल्ट के रूप में प्रयोग कर सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इसके तहत छोटे-बड़े पेड़-पौधों की घेराबंदी के साथ साथ पेवर-ब्लॉक लगाये जायेंगे. साथ ही पाथ-वे भी बनाये जायेंगे. अपर नगर आयुक्त (योजना) देवेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना में इसे शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >