पटना : प्रदेश में 430 मेगावाट बिजली का किया जायेगा उत्पादन

पनबिजली परियोजना. राज्य कैबिनेट ने पिछले दिनों दी मंजूरी पटना : राज्य में तीन पनबिजली परियोजनाअों से 430 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. इसमें रोहतास जिले के इंद्रपुरी में 300 मेगावाट, कोसी नदी पर 130 मेगावाट की डगमारा परियोजना व सुपौल के राजापुर में सात सौ किलोवाट की परियोजना शामिल हैं. इनमें से डगमारा परियोजना […]

पनबिजली परियोजना. राज्य कैबिनेट ने पिछले दिनों दी मंजूरी
पटना : राज्य में तीन पनबिजली परियोजनाअों से 430 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. इसमें रोहतास जिले के इंद्रपुरी में 300 मेगावाट, कोसी नदी पर 130 मेगावाट की डगमारा परियोजना व सुपौल के राजापुर में सात सौ किलोवाट की परियोजना शामिल हैं. इनमें से डगमारा परियोजना की डीपीआर बनाने की राज्य कैबिनेट ने पिछले दिनों मंजूरी दे दी है. वहीं, इंद्रपुरी परियोजना में सिविल इंजीनियरिंग व हाइड्रोलॉजी सिस्टम का डीपीआर जल संसाधन विभाग बनवा रहा है. राजापुर परियोजना पर काम चल रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
बिहार राज्य जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक सह ब्रेडा के निदेशक आलोक कुमार ने कहा कि जल विद्युत परियोजनाओं की देखरेख, संचालन और बिजली उत्पादन की जिम्मेवारी नये मॉडल के आधार पर होगी. इन परियोजनाओं का संचालन करने वाली कंपनियों को प्रति यूनिट बिजली उत्पादन की दर से पैसा मिलेगा. पहले यह पैसा तय खर्च के आधार पर दिया जाता था.
डगमारा जल विद्युत परियोजना में 25 टर्बाइन लगेगी
जल विद्युत निगम के सूत्रों का कहना है कि डगमारा जल विद्युत परियोजना में 25 टर्बाइन लगेगी. प्रति टर्बाइन दो हजार क्युसेक जल प्रवाह की जरूरत के हिसाब से कम-से-कम पचास हजार क्युसेक कोसी में जलस्राव चाहिये तब इसकी क्षमता 126 मेगावाट उत्पादन की होगी. इसी तरह इंद्रपुरी में भी बिजली उत्पादन के लिए जलस्राव होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >