पटना : पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. गुरुवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित साह व रविशंकर प्रसाद को जीत की माला पहनाते हैं और उनको बहुत-बहुत बधाई देते हैं. उन्हाेेने कहा कि चुनाव के दौरान विभिन्न राज्यों में खेल-तमाशे हुए हैं, इसकी समीक्षा का समय अभी नहीं हैं, लेकिन बड़े नेता इसकी समीक्षा करेंगे और उसके बाद उस पर प्रतिक्रियाएं भी होगी.
क्योंकि खेल-तमासे के बाद ही लोगों की जुबान पर यह बात अा रही है कि कई राज्यों में सुपड़ा साफ हो गया. श्री सिन्हा से जब पत्रकारों ने पूछा कि आप राजनीति छोड़ेंगे, तो सिन्हा ने कहा कि नहीं हम राजनीति में रहेंगे और पटना साहिब ही मेरी पहली व आखिरी पसंद रहेगी. यहां की जनता हमारा परिवार है और हम यहां के लिये हमेशा काम करेंगे. जहां तक भाई रविशंकर की जीत का है, तो घी दाल में ही गिरा है.
