तेजस्वी ने मोदी को दी बधाई

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परिणाम के बाद ट्वीट कर कहा कि जनादेश का सम्मान करते हुए नरेंद्र मोदी को जीत की हार्दिक बधाई देता हूं. आशा है कि इस कार्यकाल में रोजगार, कृषि, विकास और अर्थव्यवस्था पर ध्यान देकर पीएम लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे. यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं व […]

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परिणाम के बाद ट्वीट कर कहा कि जनादेश का सम्मान करते हुए नरेंद्र मोदी को जीत की हार्दिक बधाई देता हूं. आशा है कि इस कार्यकाल में रोजगार, कृषि, विकास और अर्थव्यवस्था पर ध्यान देकर पीएम लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे.

यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं व महागठबंधन के साथियों को धन्यवाद और बधाई देते है कि उन्होंने डटकर लड़ाई लड़ी. हम हार-जीत के कारणों का विश्लेषण कर गांधी, जेपी, लोहिया और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर अडिग रहते हुए साथ मिलकर बड़ी लड़ाई लड़ेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >