शत्रुघ्न सिन्हा का दावा, बिहार-यूपी में “महागठबंधन” के हाथों भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा

पटना : कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब सीट पर लगातार तीसरी बार अपनी जीत बरकरार रखने के प्रति विश्वास जताते हुए रविवार को दावा किया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा. बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के उस दावे का विरोध करते हुए […]

पटना : कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब सीट पर लगातार तीसरी बार अपनी जीत बरकरार रखने के प्रति विश्वास जताते हुए रविवार को दावा किया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा. बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के उस दावे का विरोध करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस बार मोदी लहर नहीं है और यह कहर बन गया है.

उपमुख्यमंत्रीसुशील मोदी ने कहा था कि बिहार में महागठबंधन का खाता नहीं खुलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति 2014 के लोकसभा चुनाव से बड़ी लहर 2019 में दिखाई पड़ रही है. शत्रुघ्न ने दावा किया कि भाजपा के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में "महागठबंधन" के हाथों भाजपा का सूपडा साफ हो जायेगा. उनकी पत्नी पूनम भी लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. भाजपा ने पटना साहिब में शत्रुघ्न के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >