पत्नी से की छेड़खानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 3:50 AM
डीएसपी ऐसा कुछ भी नहीं हुआ : डॉक्टर पटना : पटना के पुलिस एकेडमी में पदस्थापित डीएसपी की पत्नी ने शुक्रवार देर रात गर्दनीबाग अस्पताल के चिकित्सक डॉ विनय कुमार सिंह पर इलाज के दौरान छेड़खानी करने का आरोप लगाया. आनन-फानन में गर्दनीबाग पुलिस ने अस्पताल से आरोपित डॉक्टर को रात दो बजे हिरासत में […]
डीएसपी ऐसा कुछ भी नहीं हुआ : डॉक्टर
पटना : पटना के पुलिस एकेडमी में पदस्थापित डीएसपी की पत्नी ने शुक्रवार देर रात गर्दनीबाग अस्पताल के चिकित्सक डॉ विनय कुमार सिंह पर इलाज के दौरान छेड़खानी करने का आरोप लगाया. आनन-फानन में गर्दनीबाग पुलिस ने अस्पताल से आरोपित डॉक्टर को रात दो बजे हिरासत में ले लिया. शनिवार को इसकी खबर लगते ही शहर के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों ने ओपीडी बंद कर दिया.
उन्होंने पुलिस पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए कमिश्नर, डीएम, सिटी एसपी से शिकायत की व उक्त डॉक्टर को छोड़ने की मांग की. उधर पुलिस ने डीएसपी की पत्नी के बयान पर गर्दनीबाग थाने में मामला दर्ज कर लिया और शनिवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया करने के बाद आरोपित डॉक्टर को छोड़ दिया. साथ ही पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर कोर्ट से जमानत कराने का निर्देश दिया. सिटी एसपी आशीष भारती ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
राजभवन के समीप हुआ एक्सीडेंट जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात 11 बजे पुलिस एकेडमी के डीएसपी अपनी मारुति ऑल्टो कार (बीआर 2 इ 9873) से बेली रोड से चितकोहरा बाजार स्थित अपने आवास जा रहे थे. उनके साथ उनकी पत्नी व बच्चे भी थे. राजभवन के समीप राजेंद्र चौक पर उनकी कार की बाइक हीरो होंडा पैशन (बीआर 01 बीसी 5339) से टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार विनेश कुमार (जलपुरा, नौबतपुर) गाड़ी से फेंका कर कार के आगे के शीशे से टकरा गया. इसमें उसे काफी चोटें आयीं. वहीं डीएसपी की पत्नी भी जख्मी हो गयी. उनका सिर फट गया. डीएसपी ने गाड़ी घटनास्थल पर ही छोड़ दूसरी गाड़ी से पत्नी का इलाज कराने गर्दनीबाग अस्पताल पहुंचे.
उस समय डॉ विनय कुमार सिंह (एमडी मेडिसीन) की ड्यूटी थी. उनसे पत्नी का इलाज कराने के बाद डीएसपी घर लौट गये. बाइक सवार के बयान पर मामला दर्ज : इधर, बाइक व कार को जब्त करने के बाद सचिवालय पुलिस ने घायल विनेश से लिखित शिकायत ली. इसके बाद उसे इलाज कराने के लिए 11.50 बजे गर्दनीबाग अस्पताल लाया गया. यहां विनेश का भी इलाज डॉ विनय कुमार सिंह ने किया. यहां तक तो मामला ठीक रहा, लेकिन रात करीब दो बजे पुलिस गर्दनीबाग अस्पताल पहुंची और डॉ विनय कुमार को हिरासत में ले लिया.
पुलिस ने उन्हें बताया कि एक महिला ने उन पर इलाज करने के दौरान छेड़खानी करने की लिखित शिकायत की है. जब चिकित्सक ने आगे की जानकारी ली, तो पता चला कि उसी डीएसपी की पत्नी ने आरोप लगाया है, जिसका उन्होंने कुछ देर पहले इलाज किया था. चिकित्सक ने रात में अपने आप को निदरेष बताया, लेकिन उन्हें छोड़ा नहीं गया. सुबह में चिकित्सकों के आंदोलन पर उतरने पर छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










