पटना : तेजस्वी बयान बहादुर बन रहे हैं: संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को कहा है कि तेजस्वी यादव बयान बहादुर बन रहे हैं. इंसान होकर जानवरों का चारा खाने के लिए भी कलेजा चाहिए होता है. बहुत साहस का काम है. शहाबुद्दीन और राजबल्लभ के साथ एक ही पार्टी के छत तले रखने वाले समाज सुधारक बनने […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बुधवार को कहा है कि तेजस्वी यादव बयान बहादुर बन रहे हैं. इंसान होकर जानवरों का चारा खाने के लिए भी कलेजा चाहिए होता है. बहुत साहस का काम है. शहाबुद्दीन और राजबल्लभ के साथ एक ही पार्टी के छत तले रखने वाले समाज सुधारक बनने निकले हैं. तेजस्वी यादव जदयू के प्रवक्ताओं पर सवाल उठाने से पहले जरा अपने गिरेबान में झांक लेते और आत्ममंथन कर लेते तो बेहतर होता. किसी पर यूं ही आरोप नहीं लगाना चाहिए.

तेजप्रताप के बारे में संजय सिंह ने कहा कि वे देश के लोकप्रिय पीएम के लिए अपशब्द कह सकते हैं, तेजस्वी की बड़ी बहन केंद्रीय मंत्री का हाथ काटने का बयान दे सकती हैं, उनकी मां ने क्या-क्या नहीं कहा है? ये सब तो आपके और आपके परिवार के संस्कार ही दिखा रहे हैं. पहले अपना संस्कार ठीक कीजिये फिर किसी के संस्कार पर सवाल उठाइयेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >