अमित शाह पहुंचे पटना, कल करेंगे पांच सभाएं

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार की रात करीब 10 बजे पटना एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे. इसके बाद वह यहां के एक स्थानीय होटल में पहुंच रात्रि विश्राम किया. सोमवार को पांच लोकसभा क्षेत्र में उनकी सभाएं होनी हैं. पहली सभा शिवहर लोकसभा क्षेत्र के मधुबन में होगी. इसके लिए […]

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार की रात करीब 10 बजे पटना एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे. इसके बाद वह यहां के एक स्थानीय होटल में पहुंच रात्रि विश्राम किया. सोमवार को पांच लोकसभा क्षेत्र में उनकी सभाएं होनी हैं. पहली सभा शिवहर लोकसभा क्षेत्र के मधुबन में होगी. इसके लिए वह सुबह करीब 10 बजे पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सीधे मधुबन के लिए रवाना होंगे.

इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे पूर्वी चंपारण के चकिया, पश्चिम चंपारण के बेतिया में करीब डेढ़ बजे, सीवान में करीब साढ़े तीन बजे और अंत में महाराजगंज के बसंतपुर में करीब साढ़े चार बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. अमित शाह के साथ सभी सभाओं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >