पटना : पाटलिपुत्र व आरा सीट के प्रत्याशियों को जिताने के लिए महागठबंधन एवं माले के नेता एक-दूसरे के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं. पाटलिपुत्र से राजद प्रत्याशी मीसा भारती के लिए वाम दलों के नेता वोट मांग रहे हैं.
मीसा भारती के नामांकन में भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्या भी शामिल हुए थे. वहीं, महागठबंधन समर्पित आरा सीट में भाकपा-माले के उम्मीदवार राजू यादव ने लिए महागठबंधन के नेता बारी-बारी से प्रचार कर रहे हैं. सात मई को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आरा के संदेश विधानसभा में सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें महागठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे. दीपंकर भट्टाचार्या पाटलिपुत्र में और तेजस्वी यादव आरा में चुनाव प्रचार करेंगे.
