पटना :जनता जेल से चलने वाली पार्टी की करायेगी जमानत जब्त : सुशील मोदी

पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने दावा किया है कि बिहार की जनता जेल से चलने वाली पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त करायेगी. उन्होंने शनिवार को लालू पर हमला करते हुए कहा कि राजद के स्वयंभू राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उनके चार–चार सिपहसालार मो. शहाबुद्दीन, राजबल्लभ यादव, इलियास हुसैन और प्रभुनाथ सिंह हत्या, […]

पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने दावा किया है कि बिहार की जनता जेल से चलने वाली पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त करायेगी. उन्होंने शनिवार को लालू पर हमला करते हुए कहा कि राजद के स्वयंभू राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उनके चार–चार सिपहसालार मो. शहाबुद्दीन, राजबल्लभ यादव, इलियास हुसैन और प्रभुनाथ सिंह हत्या, बलात्कार व भ्रष्टाचार के संगीन मामलों में जेल में बंद हैं, जो पार्टी जेल से चलती हो, जिसके फैसले जेल से लिए जाते हों, उम्मीदवारों के नाम जेल से तय होते हों, जनता को क्या वैसी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त नहीं करा देनी चाहिए?
भ्रष्टाचार के मामले में हाथी पर चढ़कर जेल जाने वाले लालू प्रसाद ने न केवल भ्रष्टाचार को बल्कि शहाबुद्दीन को संरक्षण देकर अपराध कर्म को भी महिमामंडित किया. बलात्कार के आरोपित राजबल्लभ से घंटों एकांत में बातचीत करने से भी लालू प्रसाद को परहेज नहीं रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >