पटना : भाजपा और कांग्रेस की सोच में है अंतर : भूपेंद्र यादव

पटना : भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है. वहीं, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि वे देशद्रोह का कानून खत्म कर देंगे. यह भाजपा और कांग्रेस की सोच का अंतर है. हमारे लिए राष्ट्र […]

पटना : भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है. वहीं, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि वे देशद्रोह का कानून खत्म कर देंगे. यह भाजपा और कांग्रेस की सोच का अंतर है. हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है और उनके लिए देशद्रोह करने वालों को बचाना प्राथमिकता है
इधर, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि देश से आतंकवाद के समूल सफाये के लिए केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार का पूरी मजबूती से दोबारा आना आवश्यक है. आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया भारत की तरफ खड़ी है. पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >