पटना : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से भाजपा ने की मांग, नवजोत सिंह सिद्धू के चुनाव प्रचार करने पर लगे रोक

पटना : कटिहार में सोमवार को चुनाव सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मंत्री नवतोज सिंह सिद्धू ने मुसलमानों से अपील करते हुए भाजपा के खिलाफ बयान दिया है. इससे भाजपा काफी खफा है. प्रदेश भाजपा के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर इसको लेकर आपत्ति दर्ज की है. इन्होंने […]

पटना : कटिहार में सोमवार को चुनाव सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मंत्री नवतोज सिंह सिद्धू ने मुसलमानों से अपील करते हुए भाजपा के खिलाफ बयान दिया है.
इससे भाजपा काफी खफा है. प्रदेश भाजपा के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर इसको लेकर आपत्ति दर्ज की है. इन्होंने इस मामले को लेकर लिखित शिकायत भी की है. इसमें कहा गया है कि सिद्धू के विवादित बयान को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.
साथ ही इस पर संज्ञान लेते हुए सिद्धू के खिलाफ तुरंत एफआइआर दर्ज कराने की भी मांग की गयी है. भाजपा उपाध्यक्ष देवेश कुमार के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री राधा मोहन शर्मा, संजय सिंह टाइगर आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >