पटना : चारों सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे : अशोक चौधरी

पटना : जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार को चार लोकसभा क्षेत्रों में हुए मतदान के बाद कहा है कि सभी सीटों के मतदाताओं से मिले रुझान से स्पष्ट है, एनडीए के सभी उम्मीदवार भारी मतों से जीतेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने केंद्र और राज्य सरकार के […]

पटना : जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार को चार लोकसभा क्षेत्रों में हुए मतदान के बाद कहा है कि सभी सीटों के मतदाताओं से मिले रुझान से स्पष्ट है, एनडीए के सभी उम्मीदवार भारी मतों से जीतेंगे.
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों और चलाये जा रहे जनहित के कार्यक्रमों पर अपना मुहर लगा दिया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास और सात निश्चय की सफलता पर बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को उनका मजदूरी देने का मन बना लिया है और एनडीए के सभी 40 उम्मीदवारों को भारी मतों से जीता कर देगी. यह इस बात से भी अब लगने लगा है कि पहले चरण की सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >