तीसरा मोर्चा 20 सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार

पटना : संयुक्त जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक और राष्ट्रीय समता पार्टी (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय कुमार अलमस्त ने कहा है कि तीसरा मोर्चा राज्य की चालीस में से बीस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा. शुक्रवार को विभिन्न पार्टियों की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अजय कुमार अलमस्त ने कहा कि गठबंधन का […]

पटना : संयुक्त जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक और राष्ट्रीय समता पार्टी (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय कुमार अलमस्त ने कहा है कि तीसरा मोर्चा राज्य की चालीस में से बीस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा.

शुक्रवार को विभिन्न पार्टियों की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अजय कुमार अलमस्त ने कहा कि गठबंधन का गठन एनडीए और महागठबंधन के विकल्प के तौर पर आठ दलों को मिलाकर किया गया है.
नवगठित गठबंधन में जहानाबाद के सांसद डाॅ अरुण कुमार की राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर, सांसद पप्पू यादव की जन अधिकारी पार्टी, वाजिब अधिकार पार्टी, स्वराज पार्टी (लो), समाजवादी जनता पार्टी, मोमिन्ट फ्रंट, जापलो और एआइएमआइएम शामिल हैं.
संवाददाता सम्मेलन के दौरान जन अधिकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा, वाजिब अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यानंद राम, समाजवादी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ मुन्ना, मोमिन्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो हुमायु अंसारी, जन अधिकार पार्टी लो (जाप) के प्रदेश अध्यक्ष मो अखलाख अहमद शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >