लालू परिवार में फूट, बागी तेजप्रताप ने जहानाबाद में उतारा अपना प्रत्याशी, नामांकन में भी रहेंगे मौजूद

पटना : लोकसभा की जहानाबाद सीट को लेकर राजद में घमासान शुरू हो गया है. पार्टी ने यहां से सुरेंद्र यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. लेकिन, राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने इसको लेकर बगावती रुख अपना लिया है. उन्होंने जहानाबाद से चंद्रप्रकाश को अपना उम्मीदवार घोषित कर […]

पटना : लोकसभा की जहानाबाद सीट को लेकर राजद में घमासान शुरू हो गया है. पार्टी ने यहां से सुरेंद्र यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. लेकिन, राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने इसको लेकर बगावती रुख अपना लिया है. उन्होंने जहानाबाद से चंद्रप्रकाश को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. तेजप्रताप 24 अप्रैल को चंद्रप्रकाश यादव के नामांकन में भी शामिल होंगे.

सूत्रों पर यकीन करें तो तेजप्रताप यादव जहानाबाद से चंद्रप्रकाश और शिवहर से अंकेश सिंह को उम्मीदवार बनाना चाहते थे. लेकिन, पार्टी में इसपर सहमति नहीं बन पायी. राजद ने जहानाबाद में सुरेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया है. तेजप्रताप का कहना है कि सुरेंद्र यादव पिछले पांच बार से लोकसभा का लोकसभा चुनाव हार रहे हैं. इस बार चंद्रप्रकाश चुनाव लड़ेंगे. शिवहर पर अभी खुलासा नहीं हुआ है. चंद्रप्रकाश जहानाबाद में रामलखन सिंह यादव काॅलेज में शिक्षक हैं.

ये भी पढ़ें…महागठबंधन पर सुशील मोदी का बड़ा हमला, कहा- जो लोग उम्मीदवार तय नहीं कर पा रहे हैं, वे देश क्या चलायेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >