पटना : लोकसभा चुनाव में खलल डाल सकते हैं नक्सली

पटना : लोकसभा चुनाव में नक्सली संगठन खलल डाल सकते हैं. डीजीपी कार्यालय ने इसको लेकर आशंका जताया है. सुरक्षाबलों के लिए गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर व बगहा में मतदान कराना चुनौती से कम नहीं होगा. इसी को ध्यान में रखते हुए घने जंगलों व पहाड़ी क्षेत्रों में नजर रखने के लिए मतदान […]

पटना : लोकसभा चुनाव में नक्सली संगठन खलल डाल सकते हैं. डीजीपी कार्यालय ने इसको लेकर आशंका जताया है. सुरक्षाबलों के लिए गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर व बगहा में मतदान कराना चुनौती से कम नहीं होगा. इसी को ध्यान में रखते हुए घने जंगलों व पहाड़ी क्षेत्रों में नजर रखने के लिए मतदान से 10 दिन पहले ही हवाई सर्वेक्षण शुरू करा दिया जायेगा.
एडीजी मुख्यालय व नोडल पदाधिकारी कुंदन कृष्णन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इसके लिए पत्र लिखा है. पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान से ठीक एक दिन पहले औरंगाबाद जिले में नक्सलियों ने आइइडी विस्फोट किया था. इसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हुआ था. सीआरपीएफ के उप समादेष्टा, 11 सीआरपीएफ जवान और बिहार पुलिस के थानाध्यक्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >