पटना : प्राथमिकी के बावजूद बिल्डर को छोड़ने पर थानेदार को शोकॉज

वरीय पदाधिकारी से बिना निर्देश मांगे ही बिल्डर को थाने से छोड़ा पटना : पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला में मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट, फायरिंग मामले में गिरफ्तार किये गये बिल्डर व होटल मालिक प्रमोद सिंह को थाने से छोड़ने के बाद सवाल उठने लगे हैं. खास बात यह है कि पाटलिपुत्रा थानेदार […]

वरीय पदाधिकारी से बिना निर्देश मांगे ही बिल्डर को थाने से छोड़ा
पटना : पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला में मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट, फायरिंग मामले में गिरफ्तार किये गये बिल्डर व होटल मालिक प्रमोद सिंह को थाने से छोड़ने के बाद सवाल उठने लगे हैं. खास बात यह है कि पाटलिपुत्रा थानेदार तारकेश्वरनाथ तिवारी ने बिना किसी वरीय पुलिस पदाधिकारी से दिशा-निर्देश लिये प्रमोद को थाने से छोड़ दिया था.
जबकि प्रमोद और उसके बॉडीगार्ड उमेश पर नामजद एफआइआर थी. इसकी जानकारी जब डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर राकेश कुमार सिंह को हुई तो उन्होंने थानेदार से फोन पर बात की. उन्होंने थानेदार की क्लास लगायी और शोकॉज करके जवाब-तलब किया है. डीएसपी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों में वरीय पुलिस पदाधिकारी से दिशा-निर्देश लिया जाना चाहिए था.
थानेदार पर है बिल्डर से सांठ-गांठ के आरोप : इस मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठा रहे थे. लोगों का कहना था कि बिल्डर और उसके लोग अक्सर गाेसाईं टोला में विवाद करते रहते हैं, लेकिन पुलिस एक्शन नहीं लेती है. लोगों ने प्रमोद सिंह और थानेदार के बीच सांठ-गांठ हाेने का भी आरोप लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >