पटना : लोस चुनाव को लेकर मांझी ने बुलायी बैठक

पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श के लिए बैठक बुलायी है. उनके आवास पर 12,14 व 18 फरवरी को नेताओं की बैठक होगी. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इ देवेंद्र मांझी ने कहा कि मांझी के निर्देश पर 12, 14 व 18 […]

पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श के लिए बैठक बुलायी है. उनके आवास पर 12,14 व 18 फरवरी को नेताओं की बैठक होगी.
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इ देवेंद्र मांझी ने कहा कि मांझी के निर्देश पर 12, 14 व 18 फरवरी को मांझी आवास में बैठक बुलायी गयी है. उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को कोर कमेटी व दलित प्रकोष्ठ की बैठक,14 फरवरी को जिला अध्यक्षों व 18 फरवरी को नेशनल कार्यकारिणी की सदस्यों के साथ बैठक होगी. यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >