बाढ़ : अथमलगोला थाना क्षेत्र के महान नदी के किनारे सरिस्ता पुर बुधवाचक 52 बीघा इलाके में बीती देर रात्रि किसान प्रकाश यादव 65 वर्षीय और उसका मजदूर उमेश पंडित की गांव के ही कुछ अपराधियों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी हत्या कर दी. बताया जाता है कि पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की घटना को लोगों ने अंजाम दिया है. देर रात होने के कारण मौके पर पुलिस मंगलवार सुबह पहुंची.
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भी हत्या करने की कवायद शुरू की गयी थी. लेकिन, वह मौका का फायदा उठा कर घटनास्थल से भाग गये. इस दौरान अपराधी द्वारा उन पर दो फायरिंग भी की गयी. बताया जा रहा है कि अथमलगोला पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेने के साथ शव को कब्जे में लेने की कवायद में जुट गयी है. सूत्रों की मानें तो पूर्व में की गयी हत्या का यह नतीजा बताया जाता है. घटनास्थल पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने अपराधियों को यथाशीघ्र पकड़ने की मांग की है. हत्या की घटना के कारणों का पता लगाने के साथ पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है.
