पटना : राहुल फेल, तो मैदान में प्रियंका को उतारा : भाजपा

पटना : प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में कांग्रेस के उतारने पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एमएलसी संजय मयूख और प्रवक्ता निखिल आनंद ने संयुक्त रूप से कहा है कि कांग्रेस में राहुल गांधी फेल हो रहे, तो मैदान में प्रियंका गांधी को उतारा गया है. एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संजय मयूख ने […]

पटना : प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में कांग्रेस के उतारने पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एमएलसी संजय मयूख और प्रवक्ता निखिल आनंद ने संयुक्त रूप से कहा है कि कांग्रेस में राहुल गांधी फेल हो रहे, तो मैदान में प्रियंका गांधी को उतारा गया है. एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संजय मयूख ने कहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर एक बड़ी जिम्मेदारी संभालने में असफल हो गये हैं. प्रियंका परोक्ष रूप से पहले से राजनीति कर रही थीं, लेकिन जब इससे भी काम नहीं बना, तो संगठन के राष्ट्रीय महासचिव का पद देकर राहुल गांधी की मदद करने के लिए इन्हें सामने लाया गया है.
वहीं, निखिल आनंद ने कहा कि कांग्रेस-राजद जैसी पार्टियों की यही फितरत और नियति है कि सब कुछ परिवार से ही होता है. इस तरह के परिवारवादी राजनीतिक दल विचारधारा से हीन होते हैं और संगठन इनके परिवार के लोगों के पॉकेट में होता है. इस वजह से इन दलों के नेता और कार्यकर्ता सभी विझुब्ध होते हैं. लेकिन, प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने के बाद भी कांग्रेस को चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >