पटना : सब्सिडी पर किसानों को कृषि यंत्र, 32 करोड़ रुपये स्वीकृत

पटना : चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 में किसान कल्याण अभियान के तहत् बिहार में चयनित 13 आकांक्षी जिलों में किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु 32.50 करोड़ स्वीकृत किया गया है. किसान कल्याण अभियान राज्य के 13 आकांक्षी जिला अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, गया, जमुई, कटिहार, खगडि़या, मुजफ्फरपुर, नवादा, पूर्णियां […]

पटना : चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 में किसान कल्याण अभियान के तहत् बिहार में चयनित 13 आकांक्षी जिलों में किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु 32.50 करोड़ स्वीकृत किया गया है. किसान कल्याण अभियान राज्य के 13 आकांक्षी जिला अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, गया, जमुई, कटिहार, खगडि़या, मुजफ्फरपुर, नवादा, पूर्णियां शेखपुरा एवं सीतामढ़ी में चल रहा है.
हर जिले ेक 250 किसानों को इसका लाभ मिलेगा. कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि किसान कल्याण अभियान के तहत् अनुदानित दर पर कृषि यंत्र क्रय करने हेतु इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन करेंगे. पंजीकृत किसानों को ही इसका लाभ मिलेगा. 10 हजार से कम अनुदान वाले कृषि यंत्र का स्वीकृति पत्र प्रखंड कृषि पदाधिकारी निर्गत करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >