बिहार की 2450 पंचायतों में अभी हाईस्कूल नहीं

वर्ष 2021 तक सभी पंचायतों में हाई स्कूल खोलने की योजना का रखा गया लक्ष्य पटना : सूबे की सभी पंचायतों में कम से कम एक हाईस्कूल खोलने की योजना राज्य सरकार की है. यह घोषणा वर्ष 2011 में की गयी थी. इसके तहत अब तक एक-चौथाई पंचायतें ऐसी हैं, जिनमें अब तक स्कूल नहीं […]

वर्ष 2021 तक सभी पंचायतों में हाई स्कूल खोलने की योजना का रखा गया लक्ष्य
पटना : सूबे की सभी पंचायतों में कम से कम एक हाईस्कूल खोलने की योजना राज्य सरकार की है. यह घोषणा वर्ष 2011 में की गयी थी. इसके तहत अब तक एक-चौथाई पंचायतें ऐसी हैं, जिनमें अब तक स्कूल नहीं खोले गये हैं.
आठ हजार 432 पंचायतों में दो हजार 450 पंचायतें ऐसी हैं, जिनमें अभी भी कोई हाईस्कूल नहीं है. यानी करीब एक-चौथाई पंचायतों में हाईस्कूल की व्यवस्था नहीं है. शिक्षा विभाग के मुताबिक, वर्ष 2021 तक सभी पंचायतों में हाई स्कूल खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस अवधि तक सभी पंचायतों में हाईस्कूल खोल दिया जायेगा.
75 डिसमिल जमीन में खोल सकते हैं हाईस्कूल
हाईस्कूल खोलने की योजना के तहत अधिकांश पंचायतों में मौजूद माध्यमिक स्कूलों को उत्क्रमित कर हाईस्कूल में तब्दील कर दिया गया है. उत्क्रमित स्कूलों की संख्या ढाई हजार से ज्यादा है. इसी वर्ष फरवरी में राज्य सरकार ने एक अहम नियम में संशोधन किया है, जिसके अनुसार पहले हाईस्कूल के लिए 100 डिसमिल जमीन की जरूरत होती थी. परंतु, अब 75 डिसमिल जमीन में ही हाईस्कूल खोली जा सकती है.
इस व्यवस्था से बची हुई पंचायतों में हाईस्कूल खोलने की रफ्तार में तेजी आयेगी. कई स्थानों पर जिस माध्यमिक स्कूल के पास भी इतनी जमीन है, उन्हें भी आसानी से हाईस्कूल में उत्क्रमित किया जा सकता है. इस नये संशोधन के बाद नये स्तर से हाई स्कूलों खोलने के लिए जमीन भी उपलब्ध हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >