पटना : सरकारी स्कूलों की प्रार्थना सभा में लाउडस्पीकर हुआ अनिवार्य

होगी एक ही प्रार्थना, विभाग ने किया जारी पटना : सभी प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली चेतना/प्रार्थना सभा के लिए लाउडस्पीकर अनिवार्य होगा. इसका उद्देश्य सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों तक विद्यालय प्रारंभ होने की सूचना पहुंचाना व विद्यार्थियों को विद्यालय में समय से उपस्थित होने के लिए प्रेरित करना है. शिक्षा […]

होगी एक ही प्रार्थना, विभाग ने किया जारी
पटना : सभी प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली चेतना/प्रार्थना सभा के लिए लाउडस्पीकर अनिवार्य होगा. इसका उद्देश्य सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों तक विद्यालय प्रारंभ होने की सूचना पहुंचाना व विद्यार्थियों को विद्यालय में समय से उपस्थित होने के लिए प्रेरित करना है.
शिक्षा विभाग के इस निर्देश में समय से व निश्चित रूप से सभा का आयोजन तथा इसमें सभी विद्यार्थी व शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. विभाग द्वारा सभी विद्यालयों के लिए एक ही प्रार्थना निर्धारित की गयी है, जिसकी प्रतिलिपि विद्यालयों को भेज दी गयी है. विभाग द्वारा ‘मेरी रफ्तार पे सूरज की किरण नाज करे …’ ‘तू ही राम है, तू ही रहीम है …’ प्रार्थना निर्धारित की गयी है.
लाउडस्पीकर सुनिश्चित हो : विभाग की ओर से सभी जिला पदाधिकारियों को संबंधित जिले में स्थित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने विद्यालय में लाउडस्पीकर उपलब्ध कराने को कहा गया है. यदि विद्यालय में लाउडस्पीकर नहीं है, तो विद्यालय अनुदान मद या विद्यालय विकास कोष या छात्र कोष से उसकी खरीदारी की जा सकती है.
देश-दुनिया की खबरों से अवगत होंगे छात्र
चेतना सत्र के दौरान विद्यार्थी प्रतिदिन प्रदेश व देश-दुनिया की खबरों से भी अवगत होंगे. प्रार्थना के बाद समाचार पत्र वाचन व नैतिक शिक्षा-प्रेरक प्रसंग का वाचन किया जायेगा. इसके अलावा विद्यालय की समय-सारिणी में एक घंटी खेलकूद व सह शैक्षणिक गतिविधियों के लिए निर्धारित होगी. छुट्टी के वक्त सभी विद्यार्थी पंक्तिबद्ध होकर राष्ट्रीय गान का गान करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >