पीयू को केंद्रीय विवि का दर्जा दिलाऊंगा

पटना : सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह पटना विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करेंगे. बिहारी बाबू ने कहा कि पटना के विकास की योजनाओं को केंद्र से स्वीकृति दिलायेंगे. ये बातें शनिवार को उन्होंने गर्दनीबाग के पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कहीं. विधायक अरुण सिन्हा […]

पटना : सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह पटना विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करेंगे. बिहारी बाबू ने कहा कि पटना के विकास की योजनाओं को केंद्र से स्वीकृति दिलायेंगे. ये बातें शनिवार को उन्होंने गर्दनीबाग के पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कहीं.

विधायक अरुण सिन्हा ने कहा कि कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से इस बार 60 हजार वोटरों के नाम कट गये थे. यदि वे सूची में रहते, तो शत्रुघ्न सिन्हा देश में जीत का रिकॉर्ड बनाते. समारोह में विधायक नितिन नवीन, विधान पार्षद प्रो सूरज नंदन कुशवाहा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >