फेसबुक की दोस्ती पड़ी महंगी ब्लैकमेल कर मांग रहे 25 लाख

डॉक्टर ने की फेसबुकिया डॉक्टर से दोस्ती एनएमसीएच में हैं कार्यरत, मामला दर्ज पटना सिटी : फेसबुक पर डॉक्टर समझ कर दोस्ती करना एक चिकित्सक को महंगा पड़ गया है. मोबाइल फोन पर ब्लैकमेल कर धमकी दी जा रही है कि 25 लाख रुपये दो, नहीं तो समझ लेना. चिकित्सक ने इस संबंध में अगमकुआं […]

डॉक्टर ने की फेसबुकिया डॉक्टर से दोस्ती
एनएमसीएच में हैं कार्यरत, मामला दर्ज
पटना सिटी : फेसबुक पर डॉक्टर समझ कर दोस्ती करना एक चिकित्सक को महंगा पड़ गया है. मोबाइल फोन पर ब्लैकमेल कर धमकी दी जा रही है कि 25 लाख रुपये दो, नहीं तो समझ लेना. चिकित्सक ने इस संबंध में अगमकुआं थाने में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में पुलिस छानबीन की बात कह रही है.
नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक और महात्मा गांधी नगर, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में रहनेवाले सहायक प्राध्यापक डॉ महेश्वर प्रसाद ने पुलिस को बताया कि मेरे मोबाइल पर मई माह से ही फोन कर ब्लैकमेल करते हुए 25 लाख रुपये की मांग की जा रही है. फोन कर धमकी देनेवाला खुद को कभी माया कुमारी सिंह, कभी डॉ अनन्या राव, कभी अनुष्का सिंह व कभी मिथिलेश सिंह बताता है. चिकित्सक के अनुसार मिथिलेश सिंह व माया कुमारी सिंह दंपती है, जो हैदराबाद के रहनेवाले हैं.
पुलिस तफ्तीश में जुटी : चिकित्सक ने दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि ए राव नामक फेसबुक एकाउंट में अपने को चिकित्सक बता मित्रता स्वीकार करने का अनुरोध भेजा. चिकित्सक समझ कर मैंने दोस्ती स्वीकार कर ली. इसके बाद दोनों में सामान्य चैटिंग होती थी.
चिकित्सक ने आवेदन में यह भी कहा है कि सामान्य चैटिंग को धमकी देनेवाले ने कंप्यूटर से हेरा-फेरी कर अशोभनीय बना कर उसका स्क्रीन शॉट मुझे भेजा. इसके बाद धमकी दी कि इसी शॉट को तुम्हारी पत्नी और रिश्तेदारों को भेज कर सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन कर दूंगी. इससे बचना चाहते हो, तो 25 लाख रुपये दे दो. नहीं तो आपकी जान भी जा सकती है. चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि मोबाइल धारक तीन और नंबर से बात करते हुए रुपये कहां व कैसे देने हैं. यह तय करने को कहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >