पटना :तेजस्वी सीख रहे हैं डायलॉग स्क्रिप्टिंग का काम : संजय सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2018 5:05 AM
विज्ञापन
पटना :जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के लिए जल्द ही राजनीति में बहुत कुछ करने के लिए शेष नहीं होगा. वह अब डायलॉग स्क्रिप्टिंग का काम सीख रहे हैं. क्रिकेट में असफल हुए तो राजनीति में आये. यहां की असफलता ने उनको स्क्रिप्ट […]
विज्ञापन
पटना :जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के लिए जल्द ही राजनीति में बहुत कुछ करने के लिए शेष नहीं होगा.
वह अब डायलॉग स्क्रिप्टिंग का काम सीख रहे हैं. क्रिकेट में असफल हुए तो राजनीति में आये. यहां की असफलता ने उनको स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मजबूर कर दिया. डायलॉग लिखने की शुरुआत भी झूठ के साथ की. शुरुआत तो सच के साथ करनी चाहिए थी.
राजग के नेताओं पर निराधार डायलॉग लिखने से तो बेहतर होता कि वह भ्रष्टाचार पर हो रही वास्तविक चर्चा को ही लिख देते. लोग बड़ी दिलचस्पी से पढ़ते भी. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी ने नये कैरियर की शुरुआत में ही संकेत दे दिया कि उनसे कुछ नहीं होनेवाला है.
वह इस इंतजार में बैठे हुए हैं और निगाहें टिकाये हुए हैं कि बिहार के अंदर राजग में विवाद होगा. अब तो उनको निराशा महसूस हो रही होगी. यह निराशा अभी लंबे वक्त तक झेलनी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते आपको केवल इंतजार करने का ही काम मिलने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










