CM नीतीश कुमार की तबीयत खराब, सभी बैठकें रद्द

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत शुक्रवार को अचानक खराब हो गयी. इस वजह से उनकी सभी बैठकें व कार्यक्रमों को रद्द कर दिये गये हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ से आयी टीम के साथ होने वाली बैठक में नीतीश कुमार भाग नहीं ले सके. लिहाजा, बिहार सरकार में मद्य निषेध मंत्री विजेंद्र यादव और मुख्यमंत्री […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत शुक्रवार को अचानक खराब हो गयी. इस वजह से उनकी सभी बैठकें व कार्यक्रमों को रद्द कर दिये गये हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ से आयी टीम के साथ होने वाली बैठक में नीतीश कुमार भाग नहीं ले सके. लिहाजा, बिहार सरकार में मद्य निषेध मंत्री विजेंद्र यादव और मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह ने बैठक की.

संसद के दो सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को बिहार पहुंचा. यह प्रतिनिधिमंडल बिहार में लागू शराबबंदी को समझने आयी है. बैठक शाम चार बजे होने वाली थी. मगर, ऐन मौके पर मुख्यमंत्री की तबीयत नासाज हो गयी और वह बैठक में शामिल नहीं हो पाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >