पटना : तेजस्वी भले महागठबंधन का चेहरा बनें बिहार में, सीएम पद की वैकेंसी नहीं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने खुद से ही महागठबंधन का चेहरा बना लिया है. यहां तक कह दिया कि महागठबंधन की तरफ से वही सीएम के उम्मीदवार होंगे. जबकि, बिहार में सीएम के लिए कोई वैकेंसी ही नहीं है. राज्य […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने खुद से ही महागठबंधन का चेहरा बना लिया है.
यहां तक कह दिया कि महागठबंधन की तरफ से वही सीएम के उम्मीदवार होंगे. जबकि, बिहार में सीएम के लिए कोई वैकेंसी ही नहीं है. राज्य के लोग लालू-राबड़ी शासन वाले दहशत वाला, अपराध वाला , अपहरण वाला और नरसंहार वाला बिहार नहीं देखना चाहते हैं.
1990 के दशक वाले बिहार में इंजीनियर, डॉक्टर, उद्योगपति, बुद्धिजीवी, शहरी सब पलायन कर गये थे. अब बिहार के लोग नीतीश कुमार के सुशासन वाले प्रदेश में रहना चाहते हैं. यहां के लोग राजद को मौका देकर अपनी फजीहत नहीं कराना चाहते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >