बिहार : जनाक्रोश नहीं, कुर्सी रैली कर रहे राहुल गांधी, मोदी ग्लोबल लीडर : रविशंकर प्रसाद

पटना : केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांघी जनाक्रोश नहीं कुर्सी रैली कर रहे हैं. राहुल गांधी की बात उनके दल के लोग भी नहीं सुनते. प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल लीडर बताया. प्रसाद रविवार को पटना स्थित अपने आवास पर […]

पटना : केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांघी जनाक्रोश नहीं कुर्सी रैली कर रहे हैं.
राहुल गांधी की बात उनके दल के लोग भी नहीं सुनते. प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल लीडर बताया. प्रसाद रविवार को पटना स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता ही राहुल गांधी से दूरी बना रहे हैं.
राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस कई चुनाव हारी है. यही वजह है कि आज उनकी ही पार्टी के नेता उनसे दूरी बना रहे हैं. प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी रैली में बोल गये कि कांग्रेस 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ-साथ कई राज्यों ‍में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सपने देखे रहे हैं.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया है, वह बेेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. नरेंद्र मोदी ने देश की गरिमा पूरे विश्व में बढ़ाई है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चीन यात्रा पर भी टिप्पणी की है. राहुल गांधी की सभी टिप्पणी झूठी और दुर्भाग्यपूर्ण है.
प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने तीन तलाक पर अपना स्टैंड अब तक क्लियर नहीं किया है. उनके परिवार और कांग्रेस पार्टी ने क्या किया यह देश की जनता जानती है. राहुल गांधी बिना बताये चीन गये तो डोकलम पर क्या बात की थी, देश को बताएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >