25.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

बिहार : …अब जेलों में महिला कक्षपालों के लिए बनेगा शौचालय

पटना : राज्य के केंद्रीय, मंडल व उप काराओं में महिला कक्षपालों के लिए शौचालय सह स्नानागार के निर्माण किया जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष शुक्रवार को महिला कक्षपालों के लिए निर्मित होनेवाले शौचालयों की डिजाइन की प्रस्तुतीकरण दी गयी. केंद्रीय, मंडल व उप काराओं में महिला कक्षपालों के लिए शौचालय सह स्नानागार के […]

पटना : राज्य के केंद्रीय, मंडल व उप काराओं में महिला कक्षपालों के लिए शौचालय सह स्नानागार के निर्माण किया जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष शुक्रवार को महिला कक्षपालों के लिए निर्मित होनेवाले शौचालयों की डिजाइन की प्रस्तुतीकरण दी गयी.
केंद्रीय, मंडल व उप काराओं में महिला कक्षपालों के लिए शौचालय सह स्नानागार के निर्माण से संबंधित प्रस्तुतीकरण महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं आनंद किशोर द्वारा दिया गया. चार मॉडल पर चर्चा की गयी. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि महिलाओं की संख्या को देखते हुए शौचालय-सह-स्नानागार की संख्या का सही आकलन किया जाये. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो.
शौचालय बनाने के क्रम में यह ध्यान देने की जरुरत है कि शौचालय देसी एवं विदेशी दोनों शैली की बननी चाहिए. इस मौके पर गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक-सह-अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा आदि उपस्थित थे.
कार्य प्रगति के अनुसार राशि करें जारी : सीएम
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक अणे मार्ग संकल्प में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी परिषद की 18वीं बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि बाढ़पीड़ित परिवारों के लिए किये जा रहे आश्रय स्थल निर्माण के लिए राशि उस कार्य की प्रगति के अनुरूप आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध करायी जायेगी.
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, डीजीपी केएस द्विवेदी आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें