प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति : नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के असामयिक निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीदेवी एक उत्कृष्ट अभिनेत्री थी. भारतीय फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के असामयिक निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीदेवी एक उत्कृष्ट अभिनेत्री थी. भारतीय फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था. अपने अभिनय से वह फिल्म प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय थी.

मुख्यमंत्री ने श्रीदेवी की आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं अनुयायियों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >