सांसद पप्पू यादव ने बंधवाई दलित बस्तियों की महिलाओं से राखी

पटना : मधेपुरा के सांसद व जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय संरक्षक पप्‍पू यादव आज रक्षाबंधन के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र के खुर्दा गांव की दलित बस्‍ती पहुंचे. वहां उन्होंने दलित बहनों से राखी बंधवाई. इस दौरान सांसद ने कहा कि आज रक्षाबंधन का पावन पर्व है. मेरी बहन दूर रहती है, लेकिन […]

पटना : मधेपुरा के सांसद व जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय संरक्षक पप्‍पू यादव आज रक्षाबंधन के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र के खुर्दा गांव की दलित बस्‍ती पहुंचे. वहां उन्होंने दलित बहनों से राखी बंधवाई. इस दौरान सांसद ने कहा कि आज रक्षाबंधन का पावन पर्व है. मेरी बहन दूर रहती है, लेकिन इस कमी को दूर करने के लिए आज सुबह-सुबह दलित बस्ती की बहनों का बुलावा आ गया था. इन सभी बहनों ने जो प्यार दिया है, उससे मैं अभिभूत हूं. रेशम की डोर वह रक्षा कवच है, जिसके आगे सभी आसुरी शक्तियां पराजित हो जाती हैं. हम सभी को बहनों का प्यार मिलता रहे. साथ ही उन्‍होंने बहनों की रक्षा का संकल्‍प भी लिया और कहा कि हमें समाज में महिलाओं का सम्‍मान करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >