बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा : पप्पू यादव

पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि अब जल्द से जल्द बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. उन्होंने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू के राजनीतिक एजेंडे में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग […]

पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि अब जल्द से जल्द बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. उन्होंने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू के राजनीतिक एजेंडे में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग शामिल है. यादव ने कहा कि अब नीतीश कुमार फिर से एनडीए में शामिल हो गये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी आस्था जता चुके हैं. ऐसी स्थिति में उन्हें अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की कोशिश करनी चाहिए.

साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा पूर्व घोषित पैकेज की राशि आवंटित कराने के लिए मुख्यमंत्री को मांग करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कोसी या सीमांचल में एक और एम्स की स्थापना की जानी चाहिए, ताकि बिहारवासियों को इलाज के दिल्ली नहीं जाना पड़े. यादव ने कहा कि हमारी पार्टी संसद से लेकर सड़क तक जनता के मुद्दों को उठाती रही है. जनता की लड़ाई और तेज की जायेगी. सांसद ने कहा कि बिहार में जन अधिकार पार्टी (लो) मजबूती से विपक्ष की भूमिका का निर्वाह करेगी. जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी. इसके लिए संगठनात्म‍क विस्तार के साथ सदस्यता अभियान चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >