आइबी ऑफिसर बन कर डॉक्टर से ठगे चार लाख

पटना : शहर के बाकरगंज इलाके में आइबी ऑफिसर बन कर एक डॉक्टर से जालसाजों ने चार लाख ठग लिये और फरार हो गये. सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि एक डॉक्टर को रोक कर दो युवकों ने अपने आप को आइबी ऑफिसर बताया और उनकी गाड़ी और साथ में रहे बैग को चेक […]

पटना : शहर के बाकरगंज इलाके में आइबी ऑफिसर बन कर एक डॉक्टर से जालसाजों ने चार लाख ठग लिये और फरार हो गये. सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि एक डॉक्टर को रोक कर दो युवकों ने अपने आप को आइबी ऑफिसर बताया और उनकी गाड़ी और साथ में रहे बैग को चेक करना शुरू कर दिया.
डॉक्टर भी सोचने लगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि ये लोग चेकिंग कर रहे है. इसके बाद बैग को चेक किया तो उसमें चार लाख रुपये निकले, इसके बाद उन लोगों ने धौंस देना शुरू किया और फिर इधर-उधर कर बैग लेकर फरार हो गये. हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >