कोचिंग संचालक की हत्या कर खेत में फेंक दी लाश

मोकामा : अपराधियों ने कोचिंग संचालक रोहित सिंह उर्फ गोपाल (35 वर्ष) की हत्या कर लाश को खेत में फेंक दिया. यह वारदात मरांची थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में हुई. मृतक मरांची के ही बरियार टोला निवासी सुनील सिंह का पुत्र था. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर एक बजे से एनएन […]

मोकामा : अपराधियों ने कोचिंग संचालक रोहित सिंह उर्फ गोपाल (35 वर्ष) की हत्या कर लाश को खेत में फेंक दिया. यह वारदात मरांची थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में हुई. मृतक मरांची के ही बरियार टोला निवासी सुनील सिंह का पुत्र था. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर एक बजे से एनएन 80 को जाम कर जम कर हंगामा किया. घटना का कारण कोचिंग संचालन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है. गोपाल सोमवार की रात 10 बजे से ही घर से गायब था. वह किसी से सेलफोन पर बात कर बाइक से बाहर निकला था.
मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे. वहीं दोनों हाथों में गोली भी मारी गयी थी. इस संबंध में थानेदार दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की बाइक एनएच किनारे बरामद हुई. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर छानबीन में जुटी है. पुलिस का कहना है कि अपराधी जल्द ही पकड़े जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >