पुनर्मूल्यांकन की मांग पर शिक्षा कार्यालय का घेराव करेंगे छात्र

पटना : इंटर पुनर्मूल्यांकन की मांग पर अडिग छात्र संगठन 14 जून को प्रदेश भर के जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव करेंगे. इसके अलावा पटना में चक्का जाम भी किया जायेगा. रिजल्ट में गड़बड़ी की जांच और पुनर्मूल्यांकन की मांग पर इंटर काउंसिल कार्यालय में भूख हड़ताल के दूसरे दिन छात्र संगठनों ने ये बात […]

पटना : इंटर पुनर्मूल्यांकन की मांग पर अडिग छात्र संगठन 14 जून को प्रदेश भर के जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव करेंगे. इसके अलावा पटना में चक्का जाम भी किया जायेगा. रिजल्ट में गड़बड़ी की जांच और पुनर्मूल्यांकन की मांग पर इंटर काउंसिल कार्यालय में भूख हड़ताल के दूसरे दिन छात्र संगठनों ने ये बात कही.
भूख हड़ताल के दूसरे दिन भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा, सीपीएम के राज्य सचिव अवधेश कुमार, सीपीआइ राज्य कमेटी सदस्य रामबाबू कुमार, एपवा के अध्यक्ष सरोज चौबे आदि भी इंटर काउंसिल पहुंचे और बीएसइबी पर छात्रों के भविष्य को अंधेरे में करने का अारोप लगाते हुए नारेबाजी की. कहा कि समिति को पुनर्मूल्यांकन करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >