अग्निपथ के खिलाफ उत्पात करनेवालों की बढ़ी मुश्किलें, पटना पुलिस ने जारी की 40 उपद्रवियों की तस्वीर

सेना बहाली की नयी नीति अग्निपथ स्कीम का विरोध करनेवाले उपद्रवियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. पुलिस प्रशासन ने अब इन उपद्रवियों के खिलाफ न केवल प्राथमिकी दर्ज की है, बल्कि करीब 40 अज्ञात उपद्रवियों की तस्वीर भी जारी कर दी है.

पटना. सेना बहाली की नयी नीति अग्निपथ स्कीम का विरोध करनेवाले उपद्रवियों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. पुलिस प्रशासन ने अब इन उपद्रवियों के खिलाफ न केवल प्राथमिकी दर्ज की है, बल्कि करीब 40 अज्ञात उपद्रवियों की तस्वीर भी जारी कर दी है. उपद्रव करने वाले 40 उपद्रवियों की फोटो जारी होने के बाद अब इनकी पहचान और गिरफ्तारी की राह आसान हो जायेगी. पटना के पालीगंज पुलिस ने तस्वीरें जारी करते हुए दावा किया है कि जारी किये गये फोटो वे सभी युवकों के हैं, जिन्होंने सरकारी गाड़ी में आग लगाने, थाने में घुसकर तोड़फोड़ करने जैसे गंभीर अपराध किये हैं.

थाने में उत्पात का आरोप

पालीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अवधेश दीक्षित ने मीडिया से बात करते हुए पालीगंज ग्रामीणों से आग्रह किया है कि सभी लोग मिलकर वैसे युवकों का विरोध करें, जिन्होंने ट्रेनों में आग लगायी है या जिन्होंने सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की है. पालीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि 17 तारीख को उपद्रवियों ने थाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ किया. थाना के सरकारी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था.

वीडियो शेयर कर की अपील

पालीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने एक वीडियो शेयर कर लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने बिहार में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है, ऐसे छात्रों के खिलाफ पुलिस को सूचित करें. उन्होंने यह भी बताया है कि पुलिस को सूचना देने वाले लोगों का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा. यह बात पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी है.

उपद्रवियों के नाम बताने की अपील

पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि छात्रों की जारी की गयी फोटो सभी ग्रुप, ग्रामीणों, पुलिस पदाधिकारियों, आम जनता, प्रेस मीडिया के व्हाट्सएप के माध्यम से तोड़फोड़ और आग लगी करने वाले छात्रों के नाम बताने का आग्रह किया है. पुलिस द्वारा जारी यह वीडियो तेजी से अनुमंडल क्षेत्र में वायरल हो रहा है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >