परियोजना प्रबंधक परीक्षा स्थगित, अब दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

Patna News: उद्योग विभाग में परियोजना प्रबंधक के नौ पदों पर नियुक्ति के लिए 30 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने स्थगित कर दिया है. इस परीक्षा के लिए करीब 11,600 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

30 मई को प्रस्तावित थी परीक्षा

Patna News: उद्योग विभाग में परियोजना प्रबंधक के नौ पदों पर नियुक्ति के लिए 30 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने स्थगित कर दिया है. इस परीक्षा के लिए करीब 11,600 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

सिंगल स्टेज की जगह अब होगी डबल स्टेज परीक्षा

सूत्रों के अनुसार पहले यह परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसे दो चरणों में लेने की तैयारी की जा रही है. नई व्यवस्था के तहत पहले प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) आयोजित होगी. पीटी में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा.

मुख्य परीक्षा के आधार पर बनेगी मेधा सूची

मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी. बीपीएससी की ओर से परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी.

ALSO READ: दीदारगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, कोठिया गांव में दहशत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karuna Kumari

Karuna Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >