नेपाल में जलप्रलय: पटना से काठमांडू के लिए सरकारी बसों का परिचालन टला, प्राइवेट बस भी नहीं चलेंगे

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और फ्लैश फ्लड के खतरे के कारण पटना-काठमांडू सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस स्थिति के चलते पटना से काठमांडू के लिए चलने वाली सरकारी बसों का परिचालन रोक दिया गया है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

Patna-Kathmandu Traffic Halted : नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के खतरे के बाद पटना-काठमांडू के बीच सड़क आवागमन प्रभावित हो गया है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पटना से काठमांडू जाने वाली सरकारी बसों की सेवा फिलहाल ठप कर दी गई है. निजी बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है. इससे नेपाल जाने और वहां से पटना लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.

बाढ़ त्रासदी को लेकर फिलहाल परिचालन ठप

बीएसआरटीसी के एडमिनिस्ट्रेटर अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि नेपाल में बाढ़ की त्रासदी को देखते हुए फिलहाल पटना-काठमांडू बस सेवा का परिचालन ठप किया गया है. उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद जल्द ही परिचालन शुरू किया जाएगा, ताकि पटना से काठमांडू आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके.

बस सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

पटना-काठमांडू बस सेवा बंद होने का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो इलाज, रोजगार, कारोबार, पढ़ाई या निजी काम से नेपाल आते-जाते हैं. अचानक परिचालन रुकने से कई यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है. नेपाल में मौजूद बिहार के यात्रियों के लिए वापस लौटना भी मुश्किल हो रहा है.

रास्ते में फंसने का खतरा

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों में सामान्य जनजीवन और परिवहन व्यवस्था को प्रभावित किया है. बाढ़ प्रभावित मार्गों पर जलजमाव, तेज बहाव और भूस्खलन की स्थिति में सड़क संपर्क टूटने का खतरा बना हुआ है.

गंडक में बढ़ा पानी, बिहार के आठ जिलों में हाई अलर्ट

नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में गंडक नदी को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. गंडक बैराज के सभी 36 गेट खोल दिए गए हैं और नेपाल से आने वाले अतिरिक्त पानी को निकालने की तैयारी की जा रही है. फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए बिहार के आठ जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है.

सीमावर्ती इलाकों में आवागमन प्रभावित होने की आशंका

गंडक नदी में पानी बढ़ने से बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी सड़क संपर्क प्रभावित होने की आशंका है. निचले इलाकों में पानी बढ़ने पर स्थानीय सड़कों पर आवागमन रोकना पड़ सकता है. इससे यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई और सीमावर्ती कारोबार पर भी असर पड़ सकता है.

NDRF-SDRF तैनात, प्रशासन की नजर

संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF और SDRF की टीमें तैनात हैं. प्रशासन तटबंधों, फाटकों और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

इसे भी पढें: नेपाल में जल प्रलय के बाद गंडक में बढ़ा पानी, बैराज से 4 बार छोड़ा गया, 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें, CM सम्राट ने क्या कहा?



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >