तालाब में डूबने से बच्ची की मौत

रोह थाना क्षेत्र के मोरमा गांव की घटना

रोह़

रोह थाना क्षेत्र के मोरमा गांव में तालाब में डूबने से विनोद यादव की 12 वर्षीय पुत्री सोहानी कुमारी की मौत हो गयी. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि बधार में घास गढ़ने गयी थी. घास गढ़ने के बाद तालाब में नहाने लगी. इसी दौरान उसके साथ नहा रही दो अन्य बहन डूबने लगी. जिसे सोहानी ने सुरक्षित बचा लिया. मगर इस दौरान वह खुद गहरे पानी में समा गयी. शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया़ दशहरे में खुशी जगह परिवार में मातम छा गया़ घटना के बाद गांव में मातम छा गया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >