नवादा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक घायल

जसौली गांव से बाइक से नवादा आ रहे थे तीनों युवक

नवादा कार्यालय. जसौली गांव से नवादा में अपने घर गोपाल नगर के लिए आ रहे बाइक सवार तीन युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गये. इसमें दो युवकों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, घटना पुलिस लाइन नकटी पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. इसमें बाइक पर सवार दो युवकों सौरव कुमार व आकाश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, एक घायल युवक मनीष कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. रविवार की शाम को हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल-112 पुलिस को बुलाकर मृतक व घायलों को अस्पताल पहुंचाया. खबर लिखे जाने तक दुर्घटनाग्रस्त युवकों के परिजन अस्पताल नहीं पहंचे थे. पुलिस घायल युवक से नाम व पता आदि प्राप्त करके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही हैं. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. जिसे पुलिस ने कब्जे में रखा है. घायल युवक मनीष कुमार ने बताया कि वे लोग जसौली गांव से लौट रहे थे. गोपाल नगर के रहने वाले तीनों युवक में मनीष ने बताया कि वह बाइक के पीछे बैठे थे. एक्सीडेंट के दौरान बाइक पर सौरव कुमार और आकाश कुमार सवार था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >