Nawada News : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नवादा नगर परिषद के सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही. हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही. सभी सफाईकर्मी नगर परिषद परिसर में एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में डटे रहे.
सरकार और प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
धरना के दौरान सफाईकर्मियों ने सरकार और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. उनका कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
Also Read : औरंगाबाद में छात्राओं के बीच वितरित किए गए मूल्य प्रमाण पत्र, विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे
नियमित वेतन और स्थायीकरण की मांग
सफाईकर्मियों ने बताया कि वे नियमित वेतन भुगतान, स्थायीकरण समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. उनका आरोप है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है. इसी कारण उन्हें मजबूर होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा.
सफाई व्यवस्था पर दिखने लगा असर
हड़ताल के चलते शहर के कई इलाकों में सफाई कार्य प्रभावित होने लगा है. यदि जल्द ही इस मामले का समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है. सफाईकर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका धरना और हड़ताल जारी रहेगी.
Also Read : गोह में पंचायत समिति की बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
