मां ने शराबी पुत्र को किया पुलिस के हवाले

गंभीरपुर गांव की घटना

वारिसलीगंज. थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी वाल्मीकि दास के पुत्र अनिल कुमार दास को पुलिस ने शराब के नशे की हालत में बुधवार की गिरफ्तार किया. बताया गया कि अनिल शराब के नशे में धुत्त होकर घर में हंगामा कर रहा था. वह मां, पत्नी व बच्चे के साथ गाली-गलौज कर रहा था. मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गया. आजीज होकर अनिल के परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसकी मां शकुनी देवी के आवेदन पर गिरफ्तार शराबी अनिल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. गिरफ्तार शराबी अनिल को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. यह जानकारी थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >