नवादा: दो मामलों में पुलिस की कार्रवाई, वारंटी समेत दो आरोपित गिरफ्तार

अकबरपुर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार वारंटी और शराबबंदी कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी जारी रहेगी.

Nawada News : अकबरपुर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अकबरपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक फरार वारंटी और एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

फरार वारंटी व शराबबंदी कांड के अभियुक्त दबोचे गए

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी मिथिलेश कुमार चौधरी (40 वर्ष), पिता जगदीश चौधरी, निवासी पचरुखी, थाना अकबरपुर को गिरफ्तार किया गया. वहीं, अकबरपुर थाना कांड संख्या 332/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 के प्राथमिकी अभियुक्त रामाशीष चौहान (30 वर्ष), निवासी लक्ष्मीपुर, थाना अकबरपुर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार वारंटियों, अपराधियों और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >