नवादा पुलिस का शिकंजा , पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या और शराब कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई हुई तेज

Nawada News : नवादा जिले में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई हुई है. इसका असर गांव की चौपाल से लेकर शहर की गलियों तक महसूस किया जाने लगा है. एक ही दिन में कुल 30 गिरफ्तारी बड़ा संदेश देती है. पुलिस अब अपराधियों को खुली छूट देने के मूड में नहीं है. इनमें पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तारी, एससी-एसटी एक्ट के अभियुक्त, हत्या के प्रयास के आरोपी तथा शराब कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई हुई है.

Nawada News : (आशुतोष कुमार) नवादा जिले में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई अब सिर्फ कागजी आंकड़ों तक सीमित नहीं दिख रही है. इसका असर गांव की चौपाल से लेकर शहर की गलियों तक महसूस किया जाने लगा है.

रविवार को जारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नवादा की प्रेस विज्ञप्ति ने यह संकेत दिया है कि जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय मोड में कार्य कर रहा है.

एक ही दिन में 30 गिरफ्तारी से जिले के अपराधियों में दहशत

एक ही दिन में कुल 30 गिरफ्तारी अपने आप में बड़ा संदेश देती है कि पुलिस अब अपराधियों को खुली छूट देने के मूड में नहीं है. इनमें पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तारी, एससी-एसटी एक्ट के अभियुक्त, हत्या के प्रयास के आरोपी तथा शराब कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई हुई है.

यह दर्शाती है कि पुलिस की नजर अब हर उस गतिविधि पर है जो समाज की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है.

शराब माफियाओं पर हुई कार्रवाई में 696 लीटर देसी महुआ शराब बरामद


इलाके में सबसे अधिक चर्चा शराब माफियाओं पर हुई कार्रवाई की है. जिले के विभिन्न इलाकों से 696 लीटर देसी महुआ शराब बरामद होना यह बताता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी अवैध शराब का नेटवर्क सक्रिय है.

लेकिन इसके साथ ही यह भी साफ हो रहा है कि पुलिस लगातार ऐसे अड्डों तक पहुंच रही है जहां पहले कार्रवाई की कल्पना तक नहीं की जाती थी.

वाहन जांच अभियान के दौरान 250 से अधिक वाहनों की जांच


वाहन जांच अभियान के दौरान 250 वाहनों की जांच और 26 हजार रुपये जुर्माना वसूली यह दर्शाता है कि सड़क सुरक्षा और नियम पालन को लेकर भी सख्ती बढ़ी है. आमतौर पर लोग वाहन जांच को महज औपचारिकता मानते हैं, लेकिन लगातार चल रही कार्रवाई अब लोगों को नियमों के प्रति सजग करने लगी है.
पुलिस द्वारा जारी उपलब्धियों में अपहृत दो लोगों की बरामदगी सबसे राहत भरी खबर मानी जा रही है. किसी परिवार के लिए उसका अपहृत सदस्य वापस मिल जाना सिर्फ एक पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि टूट चुकी उम्मीदों का लौट आना होता है.

मोटरसाइकिल, नकद और सोने जैसे दिखने वाले आभूषणों की बरामदगी


मोटरसाइकिल, नकद दो लाख अठासी हजार पांच सौ रुपये तथा सोने जैसे दिखने वाले आभूषणों की बरामदगी यह संकेत देती है कि पुलिस विभिन्न कांडों के उद्भेदन में भी सक्रियता से लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >