नवादा में 'संत निरंकारी मंडल मिशन' का हुआ विस्तार, रजौली में खुली नई शाखा
Published by : Vivek Singh Updated At : 09 Jun 2026 11:41 AM
सुबोध कुमार बने कार्यालय प्रभारी
Nawada News : संत निरंकारी मंडल, दिल्ली की ओर से बिहार प्रांत के नवादा जिले अंतर्गत रजौली नगर पंचायत को नई शाखा के रूप में गठित किया गया है. इस घोषणा के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं और साध संगत में उत्साह का माहौल है. नई शाखा के गठन को मिशन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
Nawada News : (कुमार मनीष देव) संत निरंकारी मंडल, दिल्ली की ओर से बिहार प्रांत के नवादा जिले अंतर्गत रजौली नगर पंचायत को नई शाखा के रूप में गठित किया गया है. इस घोषणा के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं और साध संगत में उत्साह का माहौल है. नई शाखा के गठन को मिशन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
विशेष कार्यक्रम में सौंपा गया कार्यभार
नई शाखा के संचालन और संगठनात्मक कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जोन संख्या-51 झुमरी तिलैया के जोनल इंचार्ज प्रोफेसर देवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में नवादा के संयोजक विजय कुमार ने केंद्रीय संगठन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र पढ़कर सुनाया और नवनियुक्त मुखी सुबोध कुमार को सौंपा.
दुपट्टा पहनाकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मिशन की परंपरा और मर्यादा के अनुसार सुबोध कुमार को निरंकारी मिशन का पावन दुपट्टा पहनाकर रजौली शाखा का कार्यभार सौंपा गया. इस अवसर पर उपस्थित साध संगत ने फूल-माला और बुके देकर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी
आयोजन में रजौली और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. उपस्थित लोगों ने नई शाखा के गठन को मिशन के विस्तार और समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर नवादा के शिक्षक रौशन कुमार, सिरदला शाखा के मुखी रामदेव प्रसाद, डॉ. ब्यास प्रसाद, परसुराम सिंह, नंदेलाल प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. वहीं मनोज कुमार, मिथलेश कुमार, उषा देवी, काजल कुमारी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया.
Also Read : बिहार में RSS प्रमुख मोहन भागवत का दौरा, 10 जून को बरौनी जंक्शन पर आगमन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










