बिहार के छोटे से शहर से निकलकर नीट में हासिल की AIR-4, जानिए कौन हैं आयुष भालोटिया और कैसे की तैयारी?

NEET UG 2026 Success Story : नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के आयुष भालोटिया ने NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. यह सफलता सीमित संसाधनों के बावजूद समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण है.

NEET UG 2026 Success Story : नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के कमलिया मिल निवासी आयुष भालोटिया ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET में ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त कर पूरे जिले और बिहार का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. आयुष को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

कौन हैं आयुष भालोटिया

आयुष, सुनील भालोटिया और किरण भालोटिया के छोटे पुत्र हैं. उनके बड़े भाई आदित्य भालोटिया हैं. आयुष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर मैट्रिक और इंटरमीडिएट (12वीं) तक की पढ़ाई वारिसलीगंज से पूरी की. वर्ष 2024 में 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा का रुख किया. वहां नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत और मजबूत आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने देशभर में चौथा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

परिवार की नई उपलब्धि बनी प्रेरणा

आयुष की सफलता इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि उनके बड़े भाई आदित्य भालोटिया ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में अमेरिका में पीएचडी कर रहे हैं. एक ही परिवार के दो बेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन शिक्षा, संस्कार और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है. परिवार की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं.

क्षेत्र में खुशी, छात्रों को मिला प्रेरक संदेश

आयुष की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद लक्ष्य के प्रति समर्पण, सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. आयुष भालोटिया की यह कामयाबी नवादा जिले के हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है और आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने का संदेश देती है.

Also Read : नवादा: रजौली में शराब मुखबिरी विवाद में खूनी झड़प, चाचा-भतीजा पर हमला; एक की हालत गंभीर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bablu kumar

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >