नवादा पहुंचे मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, कौआकोल के सर्वोदय आश्रम में जय प्रकाश नारायण को किया नमन

मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने नवादा का दौरा किया. उन्होंने कौआकोल स्थित सर्वोदय आश्रम पहुंचकर लोकनायक जय प्रकाश नारायण को श्रद्धासुमन अर्पित किए. आईजी ने आश्रम की गतिविधियों की जानकारी ली और जिले की पुलिस व्यवस्था का भी निरीक्षण किया.

Vikas Vaibhav News: मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव मंगलवार को नवादा पहुंचे. नवादा आगमन के बाद उन्होंने कौआकोल प्रखंड स्थित सर्वोदय आश्रम का दौरा किया. आश्रम पहुंचने पर आईजी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.

आश्रम की गतिविधियों की ली जानकारी

आईजी विकास वैभव ने आश्रम में मौजूद लोगों से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर बातचीत की. उन्होंने आश्रम के वातावरण और वहां संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी ली. आईजी के आश्रम पहुंचने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया.

पुलिस व्यवस्था का भी किया निरीक्षण

बताया जाता है कि नवादा दौरे के दौरान आईजी विकास वैभव ने जिले की पुलिस व्यवस्था और विभिन्न पुलिस कार्यालयों का निरीक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यों से संबंधित जानकारी ली.

बेगूसराय: एनपीएस-यूपीएस के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, 200 से अधिक जगहों पर किया प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >