अंचल कार्यालय से दस्तावेज चोरी में पूर्व मुखिया गिरफ्तार

NAWADA NEWS.मेसकौर प्रखंड की बारत पंचायत के पूर्व मुखिया सांगा संजीत उर्फ कन्हैया कुमार बदल को अंचल कार्यालय से महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज चोरी करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

मेसकौर.

मेसकौर प्रखंड की बारत पंचायत के पूर्व मुखिया सांगा संजीत उर्फ कन्हैया कुमार बदल को अंचल कार्यालय से महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज चोरी करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. यह पूरी घटना अंचल कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी. मेसकौर सीओ अभिनव राज के आवेदन पर थाने में केस दर्ज कराया गया था. कार्यालय से भूमि से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण अभिलेखों के गायब होने की शिकायत मिली थी. इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी. फुटेज में पूर्व मुखिया सांगा संजीत को कार्यालय में प्रवेश कर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करते और उन्हें अपने साथ ले जाते हुए स्पष्ट देखा गया था. चोरी किये गये दस्तावेजों में वंशावली समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजात शामिल बताये जा रहे हैं. सीओ ने अपने आवेदन में बताया था कि सरकारी दस्तावेजों की चोरी और छेड़छाड़ से प्रशासनिक कार्य में बाधा उत्पन्न हुई थी. उन्होंने दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग डीएम से की थी. इस संबंध में मेसकौर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि सीओ के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 8/26 दर्ज की गयी थी. सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है. गुप्त सूचना पर शुक्रवार को पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >